Central Bank of India Recruitment 2026: सीबीआई ने निकाली स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, यहां देखें एलिजिबिलिटी और लास्ट डेट

Central Bank of India Specialist Officer Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों की भर्ती को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अनुसार आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार centralbankofindia.co.in से रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

Central Bank of India Specialist Officer Recruitment 2026: अगर आपका भी बैंक में सरकारी नौकरी करने का सपना है तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। सबीआई यानी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में CBI SO Vacancy 2026 Notification भी जारी किया है। नोटिफिकेशन जारी करने के साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार centralbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है, आवेदन की प्रक्रिया क्या है और आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Central Bank of India Recruitment 2026

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती

CBI Specialist Officer Recruitment 2026: पदों की जानकारी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्केल 1 और स्केल V के विभिन्न पदों पर 275 रिक्तियां भरने के लिए भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आईटी ऑफिसर (सूचना प्रौद्योगिकी), डेटा साइंटिस्ट और डेटा इंजीनियर, क्रेडिट ऑफिसर, रिस्क मैनेजर, लॉ ऑफिसर, सुरक्षा अधिकारी, वित्तीय विश्लेषक और अर्थशास्त्री पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed