Common Entrance Exam for Design, CEED 2023 और Undergraduate Common Entrance Exam for Design, UCEED 2023 Answer key आज 24 जनवरी 2023 को जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां डायरेक्ट लिंक से भी आंसर की चेक कर सकते हैं। इन आंसर की को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT बॉम्बे द्वारा जारी किया गया है। अब अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट के लिए ड्राफ्ट आंसर की CEED-ceed.iitbac.in और UCEED-uceed.iitb.ac.in से देखी जा सकती है।
26 जनवरी तक उठा सकते हैं आपत्ति
उम्मीदवार CEED, UCEED Answer key के खिलाफ आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से 26 जनवरी शाम 5 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं। यूजी और पीजी दोनों कार्यक्रमों के लिए परीक्षा 22 जनवरी, 2023 को आयोजित की गई थी।
आपत्ति वे लोग उठाते हैं, जिन्हें लगता है कि जारी की गई आंसर की कुछ गलतियां हैं, ऐसे में जो उम्मीदवार आपत्ति करना चाहते हैं उन्हें वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर आपत्ति लिंक पर क्लिक करना होता है, लेकिन इस दौरान उम्मीदवारों को प्रमाण भी देना होता है। इसके बाद जब आयोग या बोर्ड आपत्ति पर विचार करता है, यदि उसे लगता है कि आपत्ति सही है तो वे आंसर की में बदलाव करके दोबारा से आंसर की जारी करते है, जिसे फाइनल आंसर की कहा जाता है।
Direct Link for UCEED Answer Key
सीईईडी, यूसीईईडी 2023 आंसर की कैसे करें चेक
- CEED या UCEED की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर CEED, UCEED आंसर की पीडीएफ पर क्लिक करें
- आंसर की चेक करें और डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
शेड्यूल के अनुसार, सीईईडी और यूसीईईडी 2023 का रिजल्ट 7 मार्च को जारी किया जाएगा। संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
