CCSU Meerut Admission 2026: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ में दाखिले शुरू, जानें कैसे करना है ऑनलाइन आवेदन

CCSU Meerut Admission 2026: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in करा सकते हैं।

CCSU Meerut Admission 2026: मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों BA, BCom और BSc में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, UG कोर्स के लिए आवेदन फॉर्म आ गए हैं और इच्छुक छात्रों को आज से आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और छात्र आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in करा सकते हैं।

CCU Meerut

CCU Meerut

सीसीएसयू प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह द्वारा जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार जो भी स्टूडेंट विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेज एवं विश्वविद्यालय परिसर में एडमिशन लेना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन माध्यम से दोनों के लिए अलग-अलग पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो भी स्टूडेंट विश्वविद्यालय परिसर में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे ccsuniversity.ac.in पर जाकर एडमिशन 2026-27 पर campus admission portal पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

End of Feed