एजुकेशन

CBSE ने कसी कमर! ऑनमार्क पोर्टल की खामियां हुईं दूर, बढ़ाई गई सुरक्षा

CBSE Onmark Portal : CBSE की अन्य संभावित कमजोरियों की भी जांच की जा रही है, ताकि उनका गलत इस्तेमाल न हो सके। CBSE ने सुरक्षा खामियों की जानकारी देने वाले सतर्क नागरिकों और एथिकल हैकर्स का धन्यवाद किया है। कुछ एथिकल हैकर्स से CBSE ने सीधे संपर्क भी किया है।

Image

"CBSE Deploys IIT, Government Cyber Experts

CBSE takes action to secure onmark portal : CBSE के लिए पोर्टल चलाने वाली कंपनी के OnMark पोर्टल में सामने आ रही सुरक्षा खामियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से सरकार की विभिन्न एजेंसियों और IITs के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ सिस्टम को और सुरक्षित बनाने में जुटे हैं। सुरक्षा बढ़ाने के लिए पोर्टल को अधिक सुरक्षित सिस्टम पर शिफ्ट किया जा रहा है। जिन सुरक्षा खामियों की पहचान हुई थी, उन्हें फिलहाल दूर कर दिया गया है।

सीबीएसई ने कसी कमर

अन्य संभावित कमजोरियों की भी जांच की जा रही है, ताकि उनका गलत इस्तेमाल न हो सके। CBSE ने सुरक्षा खामियों की जानकारी देने वाले सतर्क नागरिकों और एथिकल हैकर्स का धन्यवाद किया है। कुछ एथिकल हैकर्स से CBSE ने सीधे संपर्क भी किया है।

जानकारी होने पर कहां करें शिकायत ?

अगर किसी के पास सुरक्षा से जुड़ी कोई और जानकारी है, तो वह secy-cbse@nic.in पर भेज सकता है। VBSE ने लोगों से जिम्मेदारी के साथ सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा करने की अपील की है।

बोर्ड ने जानकारी दी कि हम उन सभी जागरूक नागरिकों और एथिकल हैकर्स के आभारी हैं जिन्होंने इन कमज़ोरियों की ओर हमारा ध्यान दिलाया। हमने उनमें से कुछ से सीधे संपर्क भी किया है। हम बाकी सभी लोगों से अनुरोध करते हैं कि किसी भी और जानकारी या सुझाव के लिए हमारी सिक्योरिटी टीम से secy-cbse@nic.in पर संपर्क करें।

पोर्टल की कमजोर सिक्योरिटी

बताते चलें कि हाल ही में CBSE के OnMark पोर्टल में कुछ संभावित साइबर सुरक्षा कमजोरियों (Vulnerabilities) की जानकारी सार्वजनिक मंचों पर शेयर की गई थी। इसके बाद CBSE ने कहा कि वह इन खामियों पर लगातार नजर रखे हुए है और सरकार के विभिन्न विभागों और IITs के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की एक टीम को सिस्टम को और सुरक्षित बनाने के लिए लगाया गया है। बोर्ड के अनुसार, जिन कमजोरियों की पहचान हुई थी उन्हें कंट्रोल में किया गया है और अन्य संभावित खामियों की भी जांच की जा रही है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article