एजुकेशन

CBSE Office Soon in Dubai: दुबई में खुलेगा सीबीएसई का ऑफिस, पीएम मोदी ने की घोषणा

CBSE Office Soon in Dubai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सीबीएसई का एक कार्यालय दुबई में खोला जाएगा।

Image

दुबई में खुलेगा सीबीएसई का ऑफिस

CBSE Office Soon in Dubai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। अहलान मोदी कार्यक्रम में बोलते हुए, पीएम मोदी ने घोषणा की कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का एक कार्यालय दुबई में खोला जाएगा। यूएई के स्कूलों में 1.5 लाख से अधिक भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं। पिछले महीने यहां आईआईटी दिल्ली परिसर में मास्टर कोर्स शुरू किया गया था। अब जल्द ही दुबई में एक नया सीबीएसई कार्यालय खोला जाएगा। ये संस्थान सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करने में सहायक होंगे।

कार्यक्रम में बोलते हुए, प्रधान मंत्री ने भारत-यूएई मित्रता की सराहना की। अबू धाबी में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग भारत के विभिन्न राज्यों से आए हैं।

भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद

पीएम मोदी ने कहा ''आज अबू धाबी में नया इतिहास रचा गया है। आप सब संयुक्त अरब अमीरात के सभी कोनों और भारत के विभिन्न राज्यों से यहां आए हैं। लेकिन सबके दिल जुड़े हुए हैं। इस ऐतिहासिक स्टेडियम में, हर दिल की धड़कन, हर सांस, हर आवाज कहती है - भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद''

इन बातों से भरा जोश

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''आज हर भारतीय का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। वह कौन सा देश है, जिसकी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है? हमारा भारत।

किस देश के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम है? हमारा भारत।

कौन सा देश अपने पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह पर पहुंच गया? हमारा भारत।,

"कौन सा देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा? हमारा भारत।

किस देश ने एक साथ 100 उपग्रह लॉन्च करने का रिकॉर्ड बनाया? हमारा भारत।

किस देश ने अपने दम पर 5G तकनीक विकसित की और इसे सबसे तेजी से लॉन्च किया? हमारा भारत।"

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article