एजुकेशन

CBSE ने शुरू की 24×7 पोस्ट रिजल्ट हेल्प सेवा, टेलीकॉलिंग और इमेल पर छात्रों की मदद करेगा बोर्ड

CBSE Launches 24×7 Post Result Helpline: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education ने छात्रों के लिए 24×7 पोस्ट-रिजल्ट सपोर्ट सिस्टम शुरू किया है। सीबीएसई की तरफ से टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-11-8004 जारी की गई है, जहां छात्र और अभिभावक काउंसलिंग व जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

CBSE Helpline: सीबीएसई पोस्ट रिजल्ट हेल्पलाइन

CBSE Launches 24×7 Post Result Helpline: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education ने छात्रों के लिए 24×7 पोस्ट-रिजल्ट सपोर्ट सिस्टम शुरू किया है। सीबीएसई की तरफ से टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-11-8004 जारी की गई है, जहां छात्र और अभिभावक काउंसलिंग व जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड ने बताया कि रिजल्ट के बाद छात्रों को होने वाली परेशानी, तनाव और मूल्यांकन संबंधी सवालों के समाधान के लिए यह विशेष सुविधा शुरू की गई है।

CBSE का कहना है कि यह छात्र-केंद्रित पहल विद्यार्थियों को रिजल्ट के बाद बेहतर सहायता देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। कई बार रिजल्ट आने के बाद छात्र नंबरों को लेकर परेशान हो जाते हैं या उन्हें आगे की प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती। ऐसे में यह सपोर्ट सिस्टम उन्हें सही जानकारी और मनोवैज्ञानिक सहायता देने का काम करेगा।

CBSE की ओर से टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8004 जारी किया गया है। इस नंबर पर छात्र और अभिभावक कभी भी संपर्क कर सकते हैं और रिजल्ट, मूल्यांकन, रीचेकिंग, काउंसलिंग या अन्य जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा CBSE ने ईमेल सपोर्ट की सुविधा भी शुरू की है। छात्र अपनी समस्या या सवाल info.cbse@nic.in और resultcbse2026@cbsehshiksha.in पर भेज सकते हैं।

बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम या तनाव की स्थिति में आधिकारिक हेल्पलाइन और ईमेल सेवा का इस्तेमाल करें। CBSE का मानना है कि परीक्षा के बाद छात्रों का मानसिक रूप से मजबूत रहना बेहद जरूरी है और इसी सोच के साथ यह 24×7 सपोर्ट सिस्टम शुरू किया गया है।

इमेल के जरिए समस्या सुनेगा बोर्ड

इसके अलावा बोर्ड ने ईमेल के जरिए भी सहायता देने की व्यवस्था की है। छात्र अपनी समस्या info.cbse@nic.in और resultcbse2026@cbsehshiksha.in पर भेज सकते हैं। बोर्ड का कहना है कि यह छात्र-केंद्रित सपोर्ट सिस्टम हर कदम पर विद्यार्थियों की मदद के लिए तैयार किया गया है, ताकि रिजल्ट के बाद किसी भी तरह की परेशानी का जल्द समाधान हो सके। बोर्ड का दावा है कि छात्रों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की कोशिश की जाएगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article