सोशल मीडिया पर कॉपी चेकिंग के वीडियो डाले तो खैर नहीं, CBSE ने दिए टीचर्स को कड़े निर्देश

हाल ही में सीबीएसई ने सोशल मीडिया पर शेयर हो रही मूल्यांकन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। जिसके अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल टीचर और अन्य कर्मचारी ने संबंधित जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार, 16 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन (Copy Checking/Evaluation) में लगे शिक्षकों और इवैल्यूएटर्स के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी, अनुभव या टिप्पणी को सोशल मीडिया पर साझा करना नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा। एग्जामिनेशन कंट्रोलर संजय भारद्वाज के अनुसार, बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ शिक्षक सार्वजनिक मंचों पर इस गोपनीय प्रक्रिया के बारे में चर्चा कर रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

CBSE

CBSE ने दिए इवैल्यूएटर्स को कड़े निर्देश

भ्रामक पोस्ट और अफवाहों पर रोक लगाने की तैयारी

बोर्ड ने पाया है कि सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट न केवल तथ्यात्मक रूप से गलत हैं, बल्कि वे छात्रों और अभिभावकों के बीच अनावश्यक डर और अफवाहें भी फैला रहे हैं। CBSE ने अपनी एडवाइजरी में साफ कहा है कि बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय होती है और यह बेहद सख्त नियमों के दायरे में आती है। यदि कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करता है या गलत तथ्यों को पेश करने का प्रयास करता है, तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। ऐसे मामलों में बोर्ड संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।

End of Feed