एजुकेशन

Bihar 12th Board Result 2026: 10वीं से पहले जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, जल्द खत्म होगा इंटर के छात्रों का इंतजार, इन वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक

Bihar 12th Board Result 2026: बीएसईबी द्वारा जल्द ही 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस सप्ताह के अंत तक परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। उम्मीदवार रोल नंबर की मदद से अपना परीक्षा रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com से डाउनलोड कर पाएंगे।

Image

10वीं से पहले जारी होगा 12वीं का रिजल्ट (फोटो - कैनवा)

Bihar 12th Board Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है। बीएसईबी ने परीक्षा के बाद मूल्यांकन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बिहार बोर्ड 12वीं यानी इंटर परीक्षा के नतीजे घोषित जल्द जारी होने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही यह भी बताया है कि 10वीं के नतीजे आने में अभी समय है। हर साल की तरह इस साल भी पहले BSEB द्वारा 12वीं के नतीजे पहले जारी किए जाएंगे, उसके बाद 10वीं का रिजल्ट घोषित होगा। 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें, क्योंकि जल्द ही उनका इंतजार खत्म होने वाला है और परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा हो सकती है।

इस सप्ताह तक जारी हो सकता है 12वीं का रिजल्ट?

आधिकारिक वेबसाइट पर 12वीं के रिजल्ट को लेकर दी गई जानकारी और बीते सालों के रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि इस सप्ताह ही बिहार बोर्ड द्वारा 12वीं यानी इंटर के रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। बता दें कि यह संभावित तौर पर कहा जा रहा है। आधिकारिक तौर पर कोई डेट जारी नहीं की गई है, बस रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की जानकारी दी गई है।

कितने छात्रों ने दी बिहार इंटर परीक्षा

इस साल यानी 2026 में कला, विज्ञान और वाणिज्य धाराओं के लिए बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 12.92 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। यह सभी छात्र इस समय अपने परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों के इंतजार के बाद उनका रिजल्ट जारी किया जाएगा।

टॉपर वेरिफिकेशन के बाद जारी होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड द्वारा इंटर की बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया 13 मार्च को पूरी हो गई थी। अब टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही वेरिफिकेशन की यह प्रक्रिया पूरी होगी, बीएसईबी द्वारा 12वीं परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

कैसे करें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026?

बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट घोषित होने के बाद निचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपना परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

1. 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com, और secondary.biharboardonline.com पर जाएं।

2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए BSEB Inter Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

4. इस पेज पर छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

5. इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

6. सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।

7. अब छात्र अपना रिजल्ट चेक करें, उसका पीडीएफ बनाएं और प्रिंट आउट लेना न भूलें।

मार्कशीट में क्या जानकारी होगी?

बिहार बोर्ड 12वीं की मार्कशीट में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, प्राप्त अंक, पास/ फेल और ग्रेड की जानकारी मिलेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article