अब रिजल्ट ही नहीं, पूरी कॉपी भी होगी आपकी जेब में, CBSE ला रहा है छात्रों के लिए बड़ा डिजिटल बदलाव

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अगले साल से ऐसा बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है, जिसके तहत छात्रों को DigiLocker पर सिर्फ डिजिटल मार्कशीट ही नहीं, बल्कि उनकी स्कैन की हुई उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) भी उपलब्ध कराई जा सकती है।

परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्रों और अभिभावकों के मन में अक्सर एक सवाल रहता है- आखिर नंबर कैसे मिले, कहां कटे और मूल्यांकन किस आधार पर हुआ? अब जल्द ही इन सवालों के जवाब एक क्लिक पर मिल सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अगले साल से ऐसा बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है, जिसके तहत छात्रों को DigiLocker पर सिर्फ डिजिटल मार्कशीट ही नहीं, बल्कि उनकी स्कैन की हुई उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) भी उपलब्ध कराई जा सकती है।

CBSE ला रहा है छात्रों के लिए बड़ा डिजिटल बदलाव

CBSE ला रहा है छात्रों के लिए बड़ा डिजिटल बदलाव

अगर यह व्यवस्था पूरी तरह लागू होती है तो रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी कॉपी ऑनलाइन देख सकेंगे। उन्हें यह जानने का मौका मिलेगा कि किस सवाल पर कितने अंक मिले, कहां अंक काटे गए और मूल्यांकन के दौरान परीक्षक ने कौन-सी टिप्पणियां कीं। इससे परीक्षा परिणाम को लेकर पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है।

End of Feed