CBSE Board 10th Result 2026 Download: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। 10वीं परीक्षा में शामिल हुए छात्र का इतंजार अब खत्म हो गया है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब cbse.gov.in, results.cbse.nic से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने की सूचना सोशल मीजिया हैंडल एक्स (X) पर दी गई थी।
बता दें कि इस साल 17 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित हुई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हुए थे, जो रिजल्ट की घोषणा के बाद अपना रिजल्ट चेक करने वेबसाइट पर हैं, ऐसे में हैवी ट्रैफिक के कारण सर्वर डाउन और क्रैश हो जाता है, ऐसी स्थिति में छात्र रिजल्ट चेक नहीं कर पाएंगे। आइए बताएं सर्वर क्रैश होने और इंटरनेट न होने की स्थिति में रिजल्ट कैसे चेक किया जा सकता है।
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट सर्वर क्रैश होने पर ऐसे करें चेक
सीबीएसई की वेबसाइट क्रैश हो गई है। CBSE Class 10th Results छात्र एसएमएस (SMS) के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें केवल नीचे दिए गए आसान चरण फॉलो करना हैं।
- सीबीएसई रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र मोबाइल फोन के इनबॉक्स में जाए।
- मैसेज में टाइप करें CBSE 10 <रोल नंबर> < स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर>
- टाइप इस मैसेज को 7738299899 पर भेज दें।
- मैसेज भेजने के बाद छात्रों के पास उनका रिजल्ट कुछ ही देर में आ जाएगा।
छात्रों को बता दें कि दिए गए स्टेप में ब्रैकेट का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन आप इसका उपयोग न करें। साथ ही मैसेज में प्राप्त परिणाम में केवल कुल अंक और प्राप्त अंक की जानकारी दी गई है। विषयवार अंकों की जानकारी लेने के लिए आपको वेबसाइट पर ही जाना होगा या DigiLocker पर। छात्र पास/फेल का स्टेट्स जानने के बाद आराम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
