CBSE ने छात्रों को दी बड़ी राहत, उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी लेने की तारीख बढ़ी

CBSE Re Evaluation Date Extended: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

CBSE Re Evaluation Date Extended: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। CBSE द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, पहले आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई 2026 तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 मई 2026 मध्यरात्रि तक कर दिया गया है। बोर्ड ने कहा है कि छात्रों को आवेदन करने के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। छात्र अब बढ़ी हुई समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी लेने की तारीख बढ़ी

उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी लेने की तारीख बढ़ी

सर्कुलर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) प्रक्रिया की शुरुआत की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। साथ ही बोर्ड यह सुनिश्चित करेगा कि स्कैन कॉपी उपलब्ध होने के बाद भी पोर्टल कम से कम दो दिन तक खुला रहे, ताकि सभी इच्छुक छात्र आवेदन कर सकें। CBSE ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे समय सीमा का लाभ उठाते हुए जल्द आवेदन करें।

End of Feed