एजुकेशन

CBSE 12th Supplementary Exam Date And Time: 28 जुलाई को होगी सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री की परीक्षा, नोट करें टाइमिंग और गाइडलाइंस

CBSE Class 12th Supplementary Exam 2026 Date, Time, Schedule: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री की परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा एक पाला में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक होगी। यहां परीक्षा की अवधि विषयानुसार अलग अलग होगी।

Image

CBSE Class 12th Supplementary Exam 2026 Date: यहां जानें कब होगी सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री की परीक्षा

CBSE Class 12th Supplementary Exam 2026 Date, Time, Schedule: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए बड़ी (CBSE 12th Supplementary Exam 2026 Date) खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वी सप्लीमेंट्री की परीक्षा 28 जुलाई 2026, मंगलवार को होगी। एग्जाम एक पाली में सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। यहां परीक्षा की अवधि विषयानुसार अलग अलग होगी।

बता दें पहले यह परीक्षा 15 जुलाई को निर्धारित थी, लेकिन बाद में इसे 28 जुलाई को पुनर्धिरित किया गया था। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जिनके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम यानी 33 नंबर से कम आए हैं या फिर वह अपने मार्क्स में करेक्शन के लिए दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं।

CBSE 12th Supplementary Admit Card 2026: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री का एडमिट कार्ड जल्द

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन कक्षा 12वीं स्लीमेंट्री परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। उम्मीद है कि एक से दो दिन में प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां से डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आप एग्जाम की डेटशीट देख सकते हैं।

CBSE 12th Supplementary Exam 2026: एग्जाम सेंटर पर समय से पहुंचें

सीबीएसई ने परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा अनिवार्य रूप से पालन किए जाने वाले महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के संचार उपकरण (Communication Devices) पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। ऐसे उपकरण अपने पास रखना या उनका उपयोग करना UFM (अनुचित साधनों) के नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई को आमंत्रित करेगा। प्रत्येक परीक्षा की अवधि डेटशीट तथा प्रवेश पत्र (Admit Card) में निर्धारित की गई है।

CBSE 12th Supplementary Exam: प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट था समय

विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को CBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर नियमित रूप से जाने की सलाह दी जाती है।

CBSE 12th Supplementary Passing Marks: पास होने के लिए इतने मार्क्स

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को संबंधित विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। वहीं यदि किसी छात्र के 33 मार्क्स से कम आते हैं तो फेल माना जाएगा। ऐसे छात्रों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article