CBSE 10th, 12th Admit Card 2023: सीबीएसई 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड का इंतजार, जानें cbse.gov.in पर कब होगा जारी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 24, 2023, 10:58 AM IST

CBSE 10th, 12th Admit Card 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी करने जा रहा है। अगर आफ भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं।

CBSE 10th, 12th Admit Card 2023: सीबीएसई एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर सकता है। अगर आपने भी सीबीएसई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो एडमिट कार्ड जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Admit Card 2023

CBSE Admit Card 2023

CBSE 10th, 12th Exam Date 2023: सीबीएसई परीक्षा की तारीख

सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। जबकि, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक चलेगी। वहीं, सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 2 जनवरी से 14 जनवरी तक किया गया।

End of Feed