एजुकेशन

Class 10 Results 2023: बेहद शानदार रहा है सीबीएसई रिजल्ट्स में लड़कियों का प्रदर्शन, देखें एनालिसिस

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 3, 2023, 03:15 PM IST

CBSE Class 10th Results 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इस बार जल्दी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है, लेकिन हम रिजल्ट डेट व रिजल्ट लिंक से पहले जानेंगे कि पिछले 5 वर्षों में छात्राओं के प्रदर्शन का क्या हाल रहा है।

Image

पिछले 5 वर्षों में लड़कियों का प्रदर्शन

Central Board of Secondary Education (CBSE) class 10 results 2023 की घोषणा का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। इस साल, सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की गई थीं। सीबीएसई बोर्ड 2023 की दसवीं परीक्षा के लिए कुल 21.8 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इन रिजल्ट को सीबीएसई की आधिकारिक साइट्स पर से देखा जा सकेगा। इच्छुक छात्र इन वेबसाइट को नोट कर लें - cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, cbseresults.gov.in और cbse.gov.in

हम रिजल्ट डेट व रिजल्ट लिंक से पहले जानेंगे कि पिछले 5 वर्षों में छात्राओं के प्रदर्शन का क्या हाल रहा है। बता दें, पिछले 5 वर्षों में छात्राओं के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है।

वर्षपास प्रतिशत
2018 में पास प्रतिशत 88.67
2019 में पास प्रतिशत92.45
2020 में पास प्रतिशत93.31
2021 में पास प्रतिशत99.24
2022 में पास प्रतिशत95.21
यह भी ध्यान दें, कि 2020 में, सीबीएसई ने कोविड-19 के कारण बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया और छात्रों के मूल्यांकन के लिए एक मूल्यांकन योजना बनाई ओर इसी के आधार पर नतीजे जारी किए गए, और पास प्रतिशत तय हुआ। वर्ष 2021 में लड़कियों के पास प्रतिशत में बहुत तेजी आई और पर्सेंटेज 99.24 तक जा पहुंचा।देखें एनालिसिस

2022 में सीबीएसई की परीक्षा दो टर्म में आयोजित की गई थी। 2022 में लड़कियों का प्रदर्शन 2021 की तुलना में थोड़ा कम हुआ था, लेकिन यह भी सच है कि 2018, 2019 और 2020 से बेहतर था। 2022 में, महिला छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत लगभग 4 प्रतिशत घटकर 95.21 प्रतिशत हो गया था।

परीक्षा दो भागों में आयोजित की गई थी। पार्ट I की परीक्षा नवंबर-दिसंबर और पार्ट II की परीक्षा मई-जून में आयोजित की गई थी जबकि रिजल्ट जुलाई में घोषित किया गया था। लेकिन यह भी ध्यान दें, कि इस बार टर्म में परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है, और सीबीएसई परीक्षा 2023 का आयोजन पुराने पैटर्न पर किया गया है। इसलिए सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा 2023 का रिजल्ट मई अंत से लेकर मिड जून तक जारी होने की संभावना है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article