CBSE Board Result 2024: सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार, जानें मई में कब जारी होंगे नतीजे

CBSE Board Result 2024, CBSE 10th 12th Result 2024: सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी नतीजे देख सकेंगे।

CBSE Board Result 2024, CBSE 10th 12th Result 2024: सीबीएसई रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (CBSE Class 10th 12th Result 2024) बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट (CBSE 10th 12th Result 2024) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।

CBSE Board Result 2024

CBSE Board Result 2024

CBSE Class 10th 12th Result 2024: कब हुई सीबीएसई परीक्षा

सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 13 मार्च तक किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

End of Feed