CBSE Board Result 2024, CBSE 10th 12th Result 2024: सीबीएसई रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (CBSE Class 10th 12th Result 2024) बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट (CBSE 10th 12th Result 2024) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।
CBSE Class 10th 12th Result 2024: कब हुई सीबीएसई परीक्षा
सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 13 मार्च तक किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।
CBSE 10th 12th Result 2024 Date: मई में जारी होगा रिजल्ट
सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया है। हालांकि, इस साल रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10वीं की कॉपी चेकिंग का काम आज पूरा हो गया है। वहीं, 12वीं एग्जाम की कॉपियों की जांच भी 20 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी।
How to download CBSE 10th 12th Result 2024
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- फिर सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Board Result 2024: बीते साल कब जारी हुआ रिजल्ट
बीते साल सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट एक साथ 12 मई को जारी किया गया था। बता दें कि सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट के साथ ही पास परसेंटेज, स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट एग्जाम से जुड़ी जानकारी भी साझा की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहे।
