CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य, यहां समझें नियम

CBSE Board Exam 2026, CBSE Class 10th Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने यह स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है, जो विद्यार्थी पहले चरण में कम से कम तीन विषयों में उपस्थित नहीं होते हैं, उन्हें अनिवार्य पुनरावृत्ति श्रेणी में रखा जाएगा।

CBSE Board Exam 2026, CBSE Class 10th Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा कल यानी 17 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा सुबह 10 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होगी। छात्रों को ठीक 10 बजे एग्जाम हॉल में पहुंचना होगा। यहां स्टूडेंट्स को ठीक 10:15 पर प्रश्नपत्र आवंटित कर दिए जाएंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है, जो विद्यार्थी पहले चरण में कम से कम तीन विषयों में उपस्थित नहीं होते हैं, उन्हें अनिवार्य पुनरावृत्ति श्रेणी में रखा जाएगा।

CBSE Board Exam 2026, CBSE Class 10th Exam 2026

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य

CBSE Class 10th Exam Guidelines: पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य

सीबीएसई 2026 से कक्षा 10वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं शुरू करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा यह स्पष्टीकरण कुछ अनुरोध प्राप्त होने के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि कुछ कारणों से कक्षा 10वीं के विद्यार्थी पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे, इसलिए उन्हें दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जानी चाहिए। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, सभी विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है। सभी उत्तीर्ण और पात्र विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की अनुमति दी जायेगी।

End of Feed