CBSE Board Exam 2025 Date Class 10th, 12th: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब किसी भी समय कक्षा 10, 12 के लिए सीबीएसई डेटशीट 2025 जारी कर सकता है। एक बार डेट शीट जारी होने के बाद CBSE Board 2025 के छात्र cbse.gov.in और cbse.nic.in पर से CBSE Board Exam 2025 Date Sheet Pdf Download कर सकेंगे। जानें कब से शुरू होगी सीबीएससी बोर्ड परीक्षा 2025
सीबीएसई डेट शीट 2025 कब होगी जारी
CBSE Board Exam 2025 Date
सीबीएसई कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षा शुरू होने की तिथि तय है, लेकिन CBSE Board Exam 2025 Date Time Table अभी जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है नवंबर में ही पूरा शिड्यूल जारी किया जा सकता है। फिलहाल, टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन टीम लगातार CBSE Board Exam 2025 Date Sheet Class 10 और CBSE Board Exam 2025 Date Sheet Class 12 पर नजर बनाए हुए है, जैसे ही डेट शीट आएगी, आप timesnowhindi.com/education से भी इस बारे में जान सकेंगे।
ध्यान रहे, इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के लिए खास सूचना है, यदि किसी छात्र की सलाना उपस्थिति न्यूनतम 75% नहीं है, तो वो परीक्षा के लिए नहीं बैठ सकेगा।
सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षाएं
कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं और आंतरिक मूल्यांकन (आईए) 1 जनवरी से शुरू होंगे। सर्दियों में आने वाले स्कूलों के लिए सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही हैं और 5 दिसंबर, 2024 को समाप्त होंगी।
44 लाख छात्र होंगे शामिल
इस साल, सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 44 लाख छात्रों के लिए आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा भारत के 8,000 स्कूलों और दुनिया भर के 26 अन्य देशों में आयोजित की जाएगी।
