एजुकेशन

CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई 10वीं व 12वीं एग्जाम की डेट शीट, cbse.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

CBSE Board Exam 2024, CBSE 10th 12th Date Sheet 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां सीबीएसई 10वीं व 12वीं एग्जाम 2024 डेट चेक कर सकते हैं।

Image

CBSE Board Exam 2024

CBSE Board Exam 2024, CBSE 10th 12th Date Sheet 2024: सीबीएसई डेट शीट का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल (CBSE 10th 12th Time Table 2024) किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से सीबीएसई 10वीं व 12वीं डेट शीट 2024 (CBSE 10th 12th Date Sheet 2024) डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE 10th 12th Exam 2024 Date: फरवरी में होगी सीबीएसई परीक्षा

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी 2023 और थ्योरी परीक्षा 15 फरवरी 2024 से आयोजित की जाएगी। जहां कक्षा 12वीं की परीक्षाएं पहले समाप्त हो जाएंगीं। वहीं, कक्षा 10वीं परीक्षा अप्रैल 2024 तक जारी रहेगी। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है।

CBSE Board Exam Date Sheet 2024: दिसंबर में आएगी डेट शीट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई 10वीं व 12वीं डेटशीट दिसंबर में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, पिछले साल के पैटर्न को देखें तो 2022 की सीबीएसई डेटशीट 29 दिसंबर को जारी की गई थी। ऐसे में इस साल भी सीबीएसई डेटशीट दिसंबर के आखिर में जारी किए जाने की संभावना है।

How to Download CBSE 10th 12th Date Sheet 2024

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं टाइम टेबल 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने टाइम टेबल का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 10th 12th Exam 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स

सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयो में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। बोर्ड एग्जाम से जुड़े लेटेस्ट अपेडट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article