CBSE Board Exam 2024: क्या किसान आंदोलन के चलते स्थगित हुई सीबीएसई 12वीं परीक्षा, जानें सच

CBSE Board Exam 2024, CBSE 12th Exam Postponed Notice: सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इसका आयोजन 13 मार्च 2024 तक किया जाएगा।

CBSE Board Exam 2024, CBSE 12th Exam Postponed Notice: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है। वहीं, दिल्ली में किसान आंदोलन भी कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि आंदोलन के चलते सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई है। हालांकि, बोर्ड ने वायरल नोटिस का संज्ञान लेते हुए छात्रों को सावधान किया है।

CBSE Board Exam 2024

CBSE Board Exam 2024

वायरल नोटिस का सच

सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस में कहा गया है कि किसानों के चल रहे विरोध के कारण सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2024 को स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। हालांकि, सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि बोर्ड द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल खबर पूरी तरह फर्जी है। स्टूडेंट्स ऐसे किसी भी नोटिस पर भरोसा न करें।

End of Feed