एजुकेशन

CBSE 10th Science Sample Paper: तीन घंटे 80 मार्क्स, जानें कितने शॉर्ट और लॉन्ग क्वेश्चन, देखें सीबीएसई बोर्ड 10वीं साइंस का सैंपल पेपर

CBSE Board 10th Science Exam 2025 Sample Paper: सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र कमर कस लें। परीक्षा के लिए डेटशीट जारी हो गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से जारी डेटशीट के अनुसार कक्षा 10वीं के लिए बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू हो जाएंगी। ऐसे में साइंस सब्जेक्ट का सैंपल पेपर और एग्जाम पैटर्न यहां देख सकते हैं।

Image

CBSE 10वीं साइंस का सैंपल पेपर

Photo : Times Now Digital

CBSE Board 10th Science Exam 2025 Sample Paper: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल जारी हो गया है। बोर्ड की तरफ से जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू हो जाएगी। सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र साइंस सब्जेक्ट का सैंपल पेपर और एग्जाम पैटर्न यहां देख सकते हैं।

CBSE Board 10th Science Exam Pattern: किस पैटर्न पर होगी परीक्षा?

सीबीएसई बोर्ड 10वीं की साइंस की परीक्षा पेपर और पेन मोड में होगी। साइंस सब्जेक्ट का पूरा पेपर 80 मार्क्स के लिए होगा। इसे 5 सेक्शन में बांटा गया है। हर सेक्शन के लिए अलग-अलग मार्क्स निर्धारित है। एग्जाम पैटर्न नीचे देख सकते हैं-

  • सेक्शन A में 16 बहुविकल्पीय यानी MCQs बेस्ट सवाल होंगे। इसमें हर सवाल के लिए 1 अंक निर्धारित है। ऐसे में यह सेक्शन 16 अंकों का होगा
  • सेक्शन B में 6 शॉर्ट आंसर क्वेश्चन होंगे। इस सेक्शन में हर सवाल के लिए 2 अंक यानी इसमें 12 अंक होंगे।
  • सेक्शन C में 7 सवाल होंगे जिसमें हर सवाल के लिए 3 अंक निर्धारित है। ऐसे में पूरा सी सेक्शन 21 अंको का होगा।
  • सेक्शन D में 3 लॉन्ग आंसर वाले सवाल होंगे। इसमें हर सवाल के लिए 5 अंक यानी पूरा सेक्शन 15 मार्क्स का होगा।
  • सेक्शन E सोर्स बेस्ड सवालों का होगा। इसमें 3 सवाल होंगे जिनमें हर एक सवाल के लिए 4 अंक तय है। वहीं हर सवाल के लिए सब मार्क्स भी 1/2/3 करके निर्धारित है। ऐसे में Section E 16 अंकों का सेक्शन होगा।

CBSE Board 10th Science Subject Sample Paper 2025 Download यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।

CBSE 10th Science Exam Date: कब होगी परीक्षा?

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से हर सब्जेक्ट के लिए टाइम टेबल जारी हो गया है। जारी सैंपल पेपर के अनुसार, साइंस सब्जेक्ट की परीक्षा 20 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article