एजुकेशन

CBSE Board 10th Maths Sample Paper: पांच सेक्शन में 38 सवाल, जानें कितने मार्क्स का होगा मैथ्स का पेपर

CBSE Board 10th Maths Sample Paper Download: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से 10वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी हो गई है। इस कड़ी में कक्षा 10वीं की अगली परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होने वाली है। 10 मार्च 2025 को CBSE Board 10वीं साइंस की परीक्षा होनी है। इस परीक्षा में शामिल होने से पहले छात्र एग्जाम पैटर्न, मार्किंग सिस्टम और सैंपल पेपर से जुड़ी डिटेल्स जरूर देख लें।

Image

सीबीएसई 10वीं मैथ्स सैंपल पेपर

Photo : Twitter

CBSE Board 10th Maths Sample Paper Download: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से 10वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी हो गई है। इस कड़ी में कक्षा 10वीं की अगली परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होने वाली है। 10 मार्च 2025 को CBSE Board 10वीं साइंस की परीक्षा होनी है। इस परीक्षा में शामिल होने से पहले छात्र एग्जाम पैटर्न, मार्किंग सिस्टम और सैंपल पेपर से जुड़ी डिटेल्स जरूर देख लें।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं के लिए सैंपल पेपर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी है। इस सैंपल पेपर के अनुसार, 10वीं मैथ्स का पेपर कुल 5 सेक्शन में बंटा होगा। इसमें कुल 38 सवाल पूछे जाएंगे। आइए सैंपल पेपर पर विस्तार से नजर डालते हैं।

CBSE Board 10th Exam Pattern: किस पैटर्न पर होगी मैथ्स की परीक्षा?

सेक्शन A: सीबीएसई बोर्ड 10वीं मैथ्स की परीक्षा कुल 80 मार्क्स के लिए आयोजित होने वाली है। इसमें पहले सेक्शन में कुल 20 बहुविकल्पीय सवाल होंगे। हर सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है। ऐसे में पूरा पेपर 20 सवालों का होता है।

सेक्शन B: मैथ्स के पेपर में दूसरा सेक्शन शॉर्ट आंसर वाले क्वेश्चन का होगा। इसमें कुल 5 सवाल होंगे। हर सवाल के लिए 2 अंक निर्धारित है। ऐसे में यह सेक्शन कुल 10 अंकों के लिए होगा। इस सेक्शन में हर सवाल का जवाब 30 से 50 शब्दों में देना होगा।

सेक्शन C: तीसरा सेक्शन 6 शॉर्ट क्वेश्चन के साथ आएगा। इसमें हर एक सवाल के लिए तीन अंक तय हैं। ऐसे में पूरा सेक्शन कुल 18 अंकों के लिए होगा। इस सेक्शन में सवालों का जवाब 50 से 80 शब्दों में लिखना होगा।

सेक्शन D: सीबीएसई बोर्ड 10वीं मैथ्स की परीक्षा में चौथा सेक्शन 4 लॉन्ग आंसर क्वेश्चन का होगा। इसमें हर सवाल के लिए 5 अंक निर्धारित है। इस सेक्शन में टाइम टेकिंग सवाल होंगे। यह सेक्शन कुल 20 अंकों का होगा।

सेक्शन E: पेपर के आखिरी का सेक्शन 3 सवालों का होगा। इसमें केस स्टडी बेस्ट क्वेश्चन होंगे। इस सेक्शन में हर सवाल के लिए 4 अंक निर्धारित है। ऐसे में पूरा सेक्शन 12 अंकों का होगा।

CBSE Exam Details: सीबीएसई एग्जाम डिटेल्स

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए साल 2025 की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। स्टूडेंट्स अपनी डेटशीट CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article