CBSE Board 10th 12th Result 2023, cbse.gov.in: सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर (CBSE Board Result) सकता है। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो इस बार रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी, क्योंकि सीबीएसई के रिजल्ट पर ही सीयूईटी व अन्य कॉलेज में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम निर्धारित (CBSE Board 10th Result 2023) होते हैं। उम्मीद है कि परीक्षा परिणाम मई के पहले सप्ताह तक जारी कर (CBSE Board 12th Result) दिए जाएंगे। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
CBSE Board 10th 12th Result 2023: इस दिन जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम
इस बार सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गई थी। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च तक निर्धारित थी.। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 38 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें 10वीं के कुल 21 लाख 86 हजार 940 छात्र और 12वीं के 16,96770 स्टूडेंट्स शामिल थे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
CBSE 10th 12th Result 2023, ऐसे करें चेक
- CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th Result/CBSE Class 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व अन्य जानकारी दर्ज करें।
- परीक्षा परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
हालांकि अभी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
How To Check CBSE Result Via SMS, एसएमएस के माध्यम से कैसे चेक करें रिजल्ट
इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स पर जाना होगा। यहां CBSE10 या CBSE12 टाइप कर बिना स्पेस दिए अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद 7738299899 पर सैंड करें। रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।CBSE Board 10th 12th Passing Criteria, पास होन के लिए इतने प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य
बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। इसके लिए आपके प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 मार्क्स होना अनिवार्य है। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं दो से अधिक विषयों में 33 मार्क्स से कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाएंगे। साथ ही ध्यान रहे प्रैक्टिकल व थ्योरी में पास होने के लिए अलग अलग मार्क्स निर्धारित किए गए हैं, दोनों में अलग अलग पास होना अनिवार्य है। सीबीएसई 10वीं की मार्कशीट इंटरनल असेसमेंट व थ्योरी दोनों के कंबाइंड मार्क्स के आधार पर तैयार किया जाता है। वहीं अगली कक्षा में अपनी पसंद का विषय लेने के लिए टॉप 4 के मार्क्स कैलकुलेट किए जाते हैं।
CBSE Board Result 2023, क्या एकसाथ जारी होंगे परिणाम?
बता दें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अलग अलग 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करता है। बीते वर्ष के आंकड़ो की बात करें तो बोर्ड ने एक ही दिन अलग अलग समय पर रिजल्ट जारी किया था। ऐसे में इस बार भी उम्मीद है कि, एक ही दिन रिजल्ट घोषित किया जाएगा। हालांकि रिजल्ट जारी होने से कुछ घंटे पहले छात्रों को सूचित किया जाता है।
