CBSE 12 Middle East Result 2026: मिडिल ईस्ट के सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए रिजल्ट को लेकर बड़ी (CBSE 12th Middle East Result 2026) खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दिनांक 27.03.2026 को अधिसूचना-2 जारी की है, जिसमें पश्चिम एशियाई देशों (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) में कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करने के लिए वैकल्पिक मूल्यांकन योजना का विवरण दिया (CBSE 12th Middle East Result) गया है। सीबीएसई ने सर्कुलर जारी कर बताया कि ऐसे छात्रों का रिजल्ट एक खास वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के जरिए तैयार किया जाएगा। बता दें इरान-ईजरायल संघर्ष के चलते पश्चिमी देशों के हालात ठीक न होने के कारण परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी थी या तो टाल दिए गए थे। ऐसे में यहां पढ़ने वाले छात्र व अभिभावक रिजल्ट को लेकर परेशान हैं। सभी का एक ही सवाल है कि बिना परीक्षा के रिजल्ट कैसे तैयार किया जाएगा।
CBSE 12 Middle East Result 2026: बिना परीक्षा के कैसे तैयार होगा मिडिल ईस्ट के सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट,
CBSE 12th Middle East Result 2026: यहां देखें बिना परीक्षा के कैसे आएगा रिजल्ट
बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जिन विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं, उन विषयों के प्राप्तांक परिणाम घोषित करने में शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि, जिन विषयों की परीक्षाएं नहीं हो सकी हैं उनके लिए अंकों का निर्धारण आवश्यक है, क्योंकि बोर्ड द्वारा परीक्षा पूरी किए बिना या बाकी परीक्षाएं कराए बिना परिणाम घोषित करना संभव नहीं है। इन विषयों के लिए नीचे दी गई निम्नलिखित छात्र श्रेणियां बनाई गई हैं।
- वे छात्र जिन्होंने सभी पंजीकृत विषयों की परीक्षा दी है।
- वे छात्र जिन्होंने 4 पंजीकृत विषयों की परीक्षा दी है।
- वे छात्र जिन्होंने 3 पंजीकृत विषयों की परीक्षा दी है।
- वे छात्र जिन्होंने 2 पंजीकृत विषयों की परीक्षा दी है।
- वे छात्र जिन्होंने 1 पंजीकृत विषय की परीक्षा दी है।
- वे छात्र जिन्होंने सभी 5 परीक्षाएं दी हैं और परिणाम लंबित है।
- वे छात्र जो विदेशी छात्र हैं।
- वे छात्र जिन्होंने केवल 1 विषय के लिए पहले पंजीकरण कराया था, वह भी कंपार्टमेंट श्रेणी के अंतर्गत।
मौजूदा स्थिति और उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के तय कार्यक्रम को देखते हुए बोर्ड का मानना है कि इस समय छात्रों का सबसे सटीक मूल्यांकन करने के लिए संपूर्ण, परिणाम आधारित मूल्यांकन योजना घोषित करना आवश्यक है।
CBSE 12th Middle East Result 2026: छात्रों के मूल्यांकन का तरीका कैसा होगा
- जिन छात्रों ने सभी परीक्षाएं दी हैं, उनका रिजल्ट उन्हीं परीक्षाओं के अंकों के आधार पर बनेगा।
- जिन छात्रों ने 4 परीक्षाएं दी हैं, उनके बाकी विषयों के अंक उनके सबसे अच्छे 3 विषयों के औसत से तय होंगे।
- जिन छात्रों ने 3 परीक्षाएं दी हैं, उनके बाकी विषयों के अंक सबसे अच्छे 2 विषयों के औसत से तय किए जाएंगे।
- जिन छात्रों ने सिर्फ 2 परीक्षाएं दी हैं, उनके बाकी विषयों के अंक उन्हीं 2 विषयों के औसत से दिए जाएंगे। हालांकि इस कैटेगरी में आने वाले छात्रों की संख्या सबसे कम होगी।
CBSE 12th Middle East Result: प्राइवेट छात्रों के लिए क्या होंगे नियम
जो प्राइवेट छात्र 2025 या उससे पहले कम्पार्टमेंट कैटेगरी में रजिस्टर्ड थे। अगर उन्होंने 1 या 2 परीक्षाएं दी हैं, तो उनका रिजल्ट उन्हीं के आधार पर बनेगा, जिनकी कुछ परीक्षाएं बाकी हैं, उन्हें दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर डालें। यहां आपको सूचित कर दिया जाएगा।
