CBSE 10th Result 2026: 50 दिन से ज्यादा का समय बीता, जानें कब आएगा 10वीं का रिजल्ट और कैसे होगा 11वीं में एडमिशन

CBSE 10th Second Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार अभी भी जारी है। जुलाई के 15 दिन बीतने के बाद अब छात्रों में रिजल्ट और 11वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

CBSE 10th Second Result 2026: कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्र और उनके माता-पिता इस समय एक ही सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं—"सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?" परीक्षाओं को समाप्त हुए 50 दिन से भी अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से अभी तक नतीजों की अंतिम तारीख को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। इस लंबे इंतजार के कारण छात्रों और अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है, क्योंकि 10वीं के बाद 11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है।

CBSE

CBSE 10th Result 2026 कब आएगा (Photo - AI)

रिजल्ट में देरी से क्यों बढ़ रही है छात्रों की टेंशन?

आमतौर पर सीबीएसई परीक्षा खत्म होने के कुछ सप्ताह के भीतर परिणाम जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर देता है। लेकिन इस बार 50 दिन से ज्यादा का समय हो जाने के कारण छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। रिजल्ट न आने का सीधा असर उनकी आगे की पढ़ाई और करियर प्लानिंग पर पड़ रहा है। छात्र इस बात को लेकर परेशान हैं कि उन्हें अपनी पसंद की स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स) मिलेगी या नहीं। रिजल्ट कैसा आएगा, 11वीं में एडमिशन को लेकर क्या हो रहा है।

End of Feed