CBSE 10th Second Exam Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की 10वीं कक्षा के सेकंड बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए लाखों छात्रों को अब रिजल्ट का इंतजार है। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक लगातार यह जानना चाहते हैं कि आखिर परिणाम कब जारी किया जाएगा। इस साल CBSE ने छात्रों को बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से दो बार बोर्ड परीक्षा प्रणाली लागू की है। सेकंड बोर्ड एग्जाम उन छात्रों के लिए काफी अहम माना जा रहा है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे या किसी विषय में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड CBSE की आधिकारिक वेबसाइट CBSE और Results Portal पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। अब सभी की नजर CBSE की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट डेट को लेकर नोटिफिकेशन जारी करेगा, जिससे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो सकेगा।
CBSE Result official Website
results.cbse.nic.in
cbse.gov.in
web.umang.gov.in
www.digilocker.gov.in
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
- 2026 Results सेक्शन के तहत "Secondary School Examination (Class X) 2026" पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन डालें।
- "Submit" पर क्लिक करें। आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिन्ट आउट ले लें।
एसएमएस (SMS) से चेक करें रिजल्ट
मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर CBSE10 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <एडमिट कार्ड आईडी> टाइप करें और इसे 738299899 पर भेज दें। सूत्रों की मानें तो कि CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जून 2026 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत पड़ेगी। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह से बचें।
