एजुकेशन

CBSE 10th, 12th Result 2023 : सीबीएसई रिजल्ट cbse.gov.in पर, साइट हैंग होने पर करें यह काम

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 5, 2023, 01:08 PM IST

CBSE 10th, 12th Result 2023 List of Website: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इस बार समय से पहले कक्षा 10, 12 परिणाम 2023 की घोषणा कर सकता है। हालांकि रिजल्ट लिंक एक्टिव होने से थोड़ा समय है, बता दें इन रिजल्ट को देखने के लिए कई वेबसाइट हैं, जिनकी मदद से आप रिजल्ट देख सकेंगे।

Image

सीबीएसई रिजल्ट 2023

Central Board of Secondary Education (CBSE) CBSE class 10 and class 12th board results 2023 की घोषणा इस समय पहले जारी किए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक रिजल्ट डेट को लेकर जानकारी नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परिणाम 2023 जारी किए जाने की तैयारी चल रही है, और दौनों कक्षा के परिणामों को एक साथ जारी किया जा सकता है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा रिजल्ट जारी किए जाने के बाद कुछ देर के लिए रिजल्ट साइट का हैंग होने का जोखिम रहता है, ऐसे में हम यहां उन सभी लिंक या वेबसाइट के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परिणाम 2023 देख सकेंगे।

सबसे पहले यह जान लें कि सीबीएसई रिजल्ट 2023 डेट व टाइम की जानकारी बहुत जल्द आने वाली है, क्योंकि CBSE Class Board Results 2023 जारी करने की सारी तैयारी लगभग हो चुकी है।

CBSE class 10 and class 12th board results 2023 को इन वेबसाइट से कर सकेंगे चेक

  • cbse.gov.in
  • cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in
इसके अलावा आप indiaresults.com से भी राज्य वार हर स्टेट बोर्ड के नतीजे देख सकते हैं।

छात्र जो देश और विदेश में सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोर इन वेबसाइट के अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से भी देख सकेंगे। बता दें, यहां लगातार रिजल्ट को ट्रैक किया जा रहा है और आने वाली हर अपडेट को कवर किया जा रहा है। आप इन पोर्टल् के अलावा मोबाइल ऐप और एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं।

इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के लिए 14 फरवरी, 2023 को शुरू हुई। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 21 मार्च को समाप्त हुई और कक्षा 12 की परीक्षा 5 अप्रैल, 2023 को संपन्न हुई।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article