एजुकेशन

CAT Admit Card 2024 कब होगा जारी कैसे करें डाउनलोड

CAT Admit Card 2024 Release Date: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2024 के लिए एडमिट कार्ड 5 नवंबर को जारी होने वाले हैं। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार iimcat.ac.in से CAT Admit Card 2024 Download कर सकेंगे।

Image

कैट एडमिट कार्ड 2024

CAT Admit Card 2024 Release Date, CAT Admit Card 2024 Download Link: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कलकत्ता 5 नवंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार iimcat.ac.in से CAT Admit Card 2024 Download कर सकेंगे। जानें कब है परीक्षा और कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

CAT 2024 Exam Date

CAT 2024 परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर को किया जाएगा। यह भारत के IIM और अन्य बिजनेस स्कूलों में स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्तर के बिजनेस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए एक प्रमुख प्रवेश परीक्षा है।

CAT Eligibility in Hindi

CAT 2024 में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों या समकक्ष CGPA के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए, न्यूनतम आवश्यक अंक 45 प्रतिशत या इसके समकक्ष CGPA हैं। स्नातक अध्ययन के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र या परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे छात्र भी अनंतिम आधार पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CAT 2024 Admit Card How to Download

  • CAT Admit Card 2024 Official Website iimcat.ac.in पर जाएं।
  • CAT Admit Card 2024 Download Link पर क्लिक करें।
  • अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड करें।

CAT 2024 लगभग 170 शहरों में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार पंजीकरण करते समय अधिकतम पांच पसंदीदा परीक्षा शहरों का चयन कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें