CAT 2026 Registration Begins: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIMs) आज यानी 3 अगस्त को सुबह 10 बजे कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर iimcat.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर, 2026 को शाम 5 बजे तक है। बता दें कॉमन एडमिशन टेस्ट परीक्षा देश के प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों, खासकर IIM (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) और कई अन्य बिजनेस स्कूलों में MBA तथा मैनेजमेंट से जुड़े पोस्टग्रेजुएट कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यहां अच्छा स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में पढ़ाई का अवसर मिलता है।
CAT 2026 Registration Begins: कैट 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
बता दें कॉमन एडमिशन टेस्ट 29 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदनकर सकते हैं।
CAT 2026 Registration 2026: कौन कर सकता है CAT परीक्षा के लिए अप्लाई
बता दें कैट 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ पास होना अनिवार्य है। साथ ही एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 45 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्र भी कैट 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। CA, CS, CMA/ICWA या FIAI जैसी प्रोफेशनल योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी निर्धारित न्यूनतम अंक प्रतिशत की शर्त पूरी करके आवेदन कर सकते हैं।
CAT Registration 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले CAT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CAT 2026 Registration Link पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करे
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
CAT 2026 Exam Pattern: कैट परीक्षा का पैटर्न
इस पेपर में 68 सवाल होंगे, जो तीन सेक्शन में विभाजित होंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए 40 मिनट का समय होगा और परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन में जाने की अनुमति नहीं होगी। लगभग 70 प्रतिशत सवाल मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) होंगे, जबकि बाकी 30 प्रतिशत सवाल 'टाइप-इन-द-आंसर' (TITA) वाले होंगे। गलत MCQ जवाबों के लिए ही एक नंबर की नेगेटिव मार्किंग होगी।
