एजुकेशन

BUDGET 2023 : बजट लाइव कब कहां व कैसे देखें, जानें पिछले साल की शिक्षा के लिए बजट की क्या थी विशेषताएं

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 1, 2023, 09:43 AM IST

BUDGET 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आज 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2023 पेश करेंगी। Budget के दौरान, शिक्षा मंत्रालय के लिए कितना खर्च ​किया जाएगा, इसका भी खुलासा किया जाएगा। फिलहाल बजट का लाइव प्रसारण कब कहां व कैसे देख सकेंगे, जानें पिछले साल की शिक्षा के लिए बजट की क्या थी विशेषताएं

Image

बजट 2023 का लाइव प्रसारण कब कहां व कैसे देखें

BUDGET 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आज 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2023 पेश करेंगी। Budget के दौरान, शिक्षा मंत्रालय के लिए कितना खर्च किया जाएगा, इसका भी खुलासा किया जाएगा। इस दौरान लोग Budget 2023 को लाइव देखना चाहेंगे, ऐसे में हम यहां बता रहें हैं कि when and where to watch Budget 2023

11 बजे से होगा लाइव

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को सुबह 11 बजे से Union Budget 2023 पेश करेंगी। गौरतलब है कि 1 अप्रैल से अगला वित्तीय वर्ष शुरू हो जाएगा, ऐसे में कुछ समय पहले Union Budget की घोषणा की जाती है।

बजट 2023 की हाइलाइट

  • FM Nirmala Sitharaman 5वीं बार बजट पेश करने जा रही हैं।
  • यह मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट है, क्योंकि अगले साल बजट से पहले लोक सभा इलेक्शन आने हैं।
  • पिछले दो की तरह केंद्रीय बजट 2023-24 भी पेपर लैस रूप में होगा।
  • वित्त वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक बजट तैयार करने की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू कर दी गई थी।
  • बजट पेश करने से एक दिन पहले 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया था।
पिछले साल की विशेषताएं

बजट 2022 के लिए, शिक्षा मंत्रालय को कुल 1,04,278 करोड़ रुपये का परिव्यय प्राप्त हुआ था। बजट 2021 की तुलना में परिव्यय में 11.86 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई थी, इस बार और वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है।

शिक्षा मंत्रालय के तहत स्कूल शिक्षा विभाग को कुल 63,449.37 करोड़ रुपये और उच्च शिक्षा विभाग को कुल 40,810.34 करोड़ रुपये दिए गए थे। बजट 2022 के लिए, उच्च शिक्षा विभाग ने धन में 6 प्रतिशत की वृद्धि की थी, इस बार वृद्धि होगी? कितनी होगी? पिछली बार की अपेक्षा में कितना अंतर होगा? इन सब अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर बने रहें।

लाइव प्रसारण यहां से देखें - How to watch Budget Speech Live

FM Nirmala Sitharaman Budget 2023 लाइव प्रसारण को संसद टीवी और दूरदर्शन पर देख सकता है। Budget 2023 Live को यूट्यूब चैनलों पर से भी देखा जा सकेगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article