BSSTET Admit Card 2024: जारी हुआ बिहार स्पेशल स्कूल टीईटी का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

BSSTET Admit Card 2024, Bihar BSSTET Admit Card 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने स्पेशल स्कूल टीईटी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्टि लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BSSTET Admit Card 2024, Bihar BSSTET Admit Card 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (BSSTET) यानी विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

BSSTET Admit Card 2024

BSSTET Admit Card 2024

BSSTET Admit Card 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा

बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी को एक शिफ्ट और 24 फरवरी को दो शिफ्ट में किया जाएगा। बता दें कि पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 3.00 बजे से 5.30 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

End of Feed