एजुकेशन

BSSTET Admit Card 2024: जारी हुआ बिहार स्पेशल स्कूल टीईटी का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

BSSTET Admit Card 2024, Bihar BSSTET Admit Card 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने स्पेशल स्कूल टीईटी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्टि लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BSSTET Admit Card 2024

BSSTET Admit Card 2024, Bihar BSSTET Admit Card 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (BSSTET) यानी विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

BSSTET Admit Card 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा

बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी को एक शिफ्ट और 24 फरवरी को दो शिफ्ट में किया जाएगा। बता दें कि पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 3.00 बजे से 5.30 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

Bihar BSSTET Admit Card 2024: ऐसे होगी परीक्षा

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो बिहार स्पेशल स्कूल टीईटी के तहत कुल दो पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर में 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

How to download BSSTET Admit Card 2024

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर BSSTET Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB BSSTET 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सामान्य स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विशेष आवश्यकता वाले स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए 7279 पद सृजित किए गए हैं। जिसमें, कक्षा 1 से 5 तक के लिए 5534 पदों पर और कक्षा 6 से 8 के लिए 1745 शिक्षकों की भर्ती होगी। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article