BSF Head Constable Recruitment 2023: 10वीं 12वीं पास कर सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी (BSF Head Constable Online Form) खबर है। सीमा सुरक्षा बल ने अपने यहां पर हेड कांस्टेबल, रेडियो ऑपरेटर व रेडियो मैकेनिक के पदों पर भर्ती (BSF Head Constable RO Recruitment) निकाली है। यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जो लंबे समय से बीएसएफ में सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे थे।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के हेड कांस्टेबल, रेडियो ऑपरेटर व मैकेनिक के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (BSF Head Constable RO Sarkari Result) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 22 अप्रैल 2023 से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, अभ्यर्थी 12 मई तक अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।
किस पद पर कितनी वैकेंसी
बीएसएफ द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक हेट कांस्टेबल औक रेडियो ऑपरेटर के 217 पदों पर और रेडियो मैकेनिक के 30 पदों पर यानी कुल 247 पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन करने के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
BSF Head Constable Education Qualification, शैक्षणिक योग्यता
सीमा सुरक्षा बल के इन पदों पर शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्य के साथ 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए या फिर 10 पास के साथ आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
BSF Head Constable Age Limit, आयु सीमा
बीएसएफ के हेड कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर व रेडियो मैकेनिक के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही एज रिलेक्सेशन के आधार पर यहां अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दिया जाएगा।
How to Apply BSF Head Constable RO RM, कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले BSF की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSF Head Constable Recruitmet 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके फोन पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा, नीचे सेव पर क्लकि कर इसे डेक्सटॉप पर सुरक्षित कर लें।
ध्यान रहे यहां आवेदन के लिए विंडो 22 अप्रैल को ओपन की जाएगी। साथ ही यहां आप ऑनलाइन ही अपना आवेदन कर सकते हैं ऑफलाइन का कोई विकल्प मौजूद नहीं है।
