एजुकेशन

BSF Constable Recruitment 2023: बीएसएफ कांस्टेबल के 1284 पदों पर चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, नोट करें PET/PST की तारीख

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 5, 2023, 04:21 PM IST

BSF Constable Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 1284 पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। बीएसएफ ने कांसटेबल के पदों पर चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब लिखित परीक्षा से पहले पीईटी व पीएसटी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। मई के अंतिम सप्ताह से पीईटी व पीएसटी परीक्षा शुरू होने की संभावना है।

Image

BSF Constable Recruitment 2023: बीएसएफ कांस्टेबल के चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

KEY HIGHLIGHTS
  • सीमा सुरक्षा बल के कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव।
  • मई के तीसरे सप्ताह से पीईटी व पीएसटी परीक्षा।
  • यहां डाउनलोड करें कांस्टेबल ट्रेड्समैन का एडमिट कार्ड।

BSF Constable Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: बीएसएफ में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 1200 से अधिक पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सीमा सुरक्षा बल ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव (BSF Constable Recruitment 2023) किया है। बीएसएफ द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए पहले शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार दूसरे फेज में लिखित परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसमें चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। तथा मेडिकल चेकअप किया जाएगा।

बता दें बीते कुछ महीने पहले सीमा सुरक्षा बल ने ट्रेड्समैन के 1284 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया था। यहां आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 30 दिन का समय दिया गया था। भर्ती प्रक्रिया 27 फरवरी से 27 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पहले लिखित परीक्षा निर्धारित थी, लेकिन अब पहले पीईटी व पीएसटी टेस्ट में सफल होना अनिवार्य कर दिया गया है।

BSF Constable PET/PST Date: इस दिन से PET/PST परीक्षा

बीएसएफ द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) मई के अंत तक आयोजित होने की संभावना है। हालांकि प्रवेश पत्र जारी होने के बाद ही इस पर पुष्टि की जा सकेगी। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

BSF Constable Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSF Constable Tradesman Recruitment 2023 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

महत्वपूर्ण जानकारी

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इस पर अपना नाम, पता, फोटो अच्छे से चेक कर लें। ध्यान रहे यदि इसमें किसी प्रकारी की कोई श्रुटि पाई जाती है, तो अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड व एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना अनिवार्य है।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article