एजुकेशन

BSEH Admit Card 2024: जारी हुए हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं के एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

BSEH Admit Card 2024 Date and Time: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने आज 20 फरवरी को बीएसईएच एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है, इच्छुक छात्र यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व हरियाणा बोर्ड 2024 डेटशीट देख सकते हैं।

Image

हरियाणा बोर्ड के एडमिट कार्ड

BSEH Admit Card 2024 Date and Time: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने बीएसईएच एडमिट कार्ड 2024 (BSEH Admit Card 2024) जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड (Haryana Board 2024 Class 10th 12th Admit Card) आज 20 फरवरी, 2024 को जारी किया। संबद्ध स्कूल बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट (BSEH Official Website) bseh.org.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड (BSEH 2024 Admit Card Download) कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूलों को यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी है। इसके अलावा यहां से हरियाणा बोर्ड 2024 डेटशीट देखी जा सकती है।

कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के लिए परीक्षा सभी दिन दोपहर 12.30 से 3 बजे तक एकल पाली में आयोजित की जाएगी।

हरियाणा बोर्ड 2024 कक्षा 10वीं की परीक्षा तिथि - BSEH Class 10th

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी और 26 मार्च 2024 को समाप्त होगी।

हरियाणा बोर्ड 2024 कक्षा 12वीं की परीक्षा - BSEH Class 12th

कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएगी।

राज्य भर के 1482 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5,80,533 उम्मीदवार हरियाणा बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। कुल संख्या में से, 3,03,869 उम्मीदवार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होंगे और 2,21,484 उम्मीदवार वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा में उपस्थित होंगे।

हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल - BSEH Open School

ओपन स्कूल परीक्षा में प्रदेश भर में करीब 55,190 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिसमें सेकेंडरी (ओपन स्कूल) कक्षा के 23,270 और सीनियर सेकेंडरी (ओपन स्कूल) कक्षा के 31,910 परीक्षार्थी शामिल हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article