एजुकेशन

BSEH 10th 12th October Exam 2023: जारी हुआ हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल, डाउनलोड करें डेटशीट

BSEH 10th 12th October Exam 2023, BSEH 10th 12th Practical Exam 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने 10वीं 12वीं अक्टूबर परीक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए डेटशीट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BSEH 10th 12th October Exam 2023: यहां देखें हरियाणा बोर्ड अक्टूबर परीक्षा का शेड्यूल

BSEH 10th 12th October Exam 2023, BSEH 10th 12th Practical Exam 2023: हरियाणा बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी (BSEH October Practical Exam) खबर है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने 10वीं 12वीं अक्टूबर परीक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए डेटशीट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 9 नवंबर और 10 नवंबर 2023 को विभिन्न पालियों में आयोजित की जाएगी। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं अक्टूबर प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEH 10th 12th October Exam 2023: डाउनलोड करें डेटशीट

  • हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEH 10th 12th October exam 2023 Date Sheet लिंक पर क्लिक करें।
  • डेटशीट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

BSEH 10th 12th October Practical Exam: यहां देखें संशोधित शेड्यूल

बता दें बीते दिनों इससे पहले बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं अक्टूबर 2023 परीक्षा की तारीख में बदलाव किया था। संशोधित शेड्यूल के अनुसार 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाली मैथ्स की परीक्षा 19 अक्टूबर को निर्धारित है। साथ ही 20 अक्टूबर को कक्षा 10वीं की मैथ्स की परीक्षा अब 19 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article