एजुकेशन

BSEB STET Admit Card 2024: बिहार स्टेट टीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

BSEB STET Admit Card 2024 Released: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से स्टेट टीईटी 2024 के दूसरे पेपर का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स BSEB STET की ऑफिशियल वेबसाइट - bsebstet2024.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BSEB STET एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

Photo : iStock

BSEB STET Admit Card 2024 Released: बिहार स्टेट टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से स्टेट टीईटी 2024 के दूसरे पेपर का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स BSEB STET की ऑफिशियल वेबसाइट - bsebstet2024.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से स्टेट टीईटी 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2023 को शुरू की गई थी। इसमें आवेदन करने के लिए 1 मार्च 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा के लिए पहला पेपर 18 मई से 29 मई के बीच हुआ। अब दूसरा पेपर चल रहा है। कई सब्जेक्ट के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी हो चुका है। नए सब्जेक्ट का एडमिट कार्ड नीचे दिए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB STET Admit Card ऐसे करे डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अब SECONDARY TEACHER ELIGIBILITY TEST, (STET – 2024) के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Hall Ticket के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

BSEB STET Exam Schedule

बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से स्टेट टीईटी 2024 का दूसरा पेपर 11 जून से शुरू हो गया है। परीक्षा 20 जून 2024 तक चलेगी। अन्य परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी हुआ है। पेपर 1 और पेपर 2 के आधार पर रिजल्ट जारी होगा। ज्यादा जानकारी के लिए BSEB STET की ऑफिशियल वेबसाइट - bsebstet2024.com पर जाएं स्टेट टीईटी 2024 परीक्षा दो पाली में होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article