​​BSEB Bihar Board Toppers: बिहार बोर्ड टॉपर्स की फैक्ट्री ने फिर किया कमबैक, टॉप 10 में से 3 इस स्कूल से निकले

BSEB Bihar Board Toppers, Simultala Awasiya Vidyalaya: बिहार बोर्ड ने कक्षा 10 की मैट्रिक परीक्षा 2026 में कुल 81.79 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। परीक्षा में शामिल हुए 15.10 लाख छात्रों में से कुल 12,35,743 उम्मीदवारों ने परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है, जो राज्य की माध्यमिक शिक्षा प्रणाली में स्थिर प्रदर्शन के रुझान को दर्शाता है।

BSEB Bihar Board Toppers, Simultala Awasiya Vidyalaya: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर (BSEB Bihar Board Toppers) दिया है। यहां कुल पासिंग पर्सेंटेज 81.79 फीसदी दर्ज किया (Simultala Awasiya Vidyalaya) गया है। यहां कुल 4,43,723 छात्र फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं, जिसमें 2,34,501 छात्र, 209,222 छात्राएं शामिल हैं। जबकि 4,75,511 स्टूडेंट्स ने सेकेंड डिवीजन प्राप्त किए हैं। वहीं कुल 3,03,103 छात्रों की थर्ड डिवीजन आई है। यहां सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी ने 10वीं में टॉप किए हैं। उन्होंने 500 में से 492 प्राप्त कर टॉप किया है। उन्हें 98.4% अंक मिले हैं। इतना ही नहीं इस विद्यालय से टॉप 10 में से 3 छात्र शामिल हैं।

BSEB Bihar Board Toppers, Simultala Awasiya Vidyalaya

BSEB Bihar Board Toppers: बिहार के इस स्कूल से निकले सबसे ज्यादा 10वीं के टॉपर्स

BSEB Bihar Board Toppers: टॉप 10 में तीन छात्र

यहां 6 नंबर पर अभिनव कुमार हैं। उन्हें 500 में से 485 अंक मिले हैं। यहां उन्होंने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा सुरक्षि सिंह ने 500 में से 481 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें 96.2 पर्सेंट मार्क्स मिले हैं। यह विद्यालय लगातार टॉपर्स के लिए जाना जाता रहा है।

End of Feed