Bihar Board 12th Answer Key OUT: बिहार बोर्ड ने जारी की 12वीं परीक्षा की आंसर की, जानें आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट

Bihar Board 12th Answer Key : बीएसईबी ने बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 में पूछे गए मल्टीपल चॉइस सवालों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर चेक कर सकते हैं और इसी वेबसाइट पर ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। BSEB Answer Key 2026, BSEB Matric Anser Key, BSEB Answer Key Download, How to Check Bihar Board Answer Key

Bihar Board 12th Answer Key : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 में पूछे गए सवालों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। समिति ने कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रम के सभी सैद्धांतिक विषयों के लिए विषय विशेषज्ञों की टीम से आंसर की तैयार कराकर वेबसाइट पर अपलोड किया है। अगर किसी सवाल या फिर जवाब पर परीक्षार्थियों को आपत्ति है तो वे 6 मार्च शाम 5 बजे तक समिति की वेबसाइट biharboardonline.com या फिर objection.biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करवा सकते हैं।

Bihar Board 12th Answer Key

Bihar Board 12th Answer Key

बोर्ड ने साफ किया है कि निर्धारित तारीखों के बाद स्टूडेंट्स द्वारा दर्ज आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद जरूरी होने पर ही संशोधित आंसर की जारी की जाएगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए छात्र कोड रोल नंबर से लॉगिन करेंगे और फिर संबंधित विषयवार आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

End of Feed