एजुकेशन

Bihar Board Compartment Exam: बिहार बोर्ड का जरूरी अपडेट, BSEB 10वीं कंपार्टमेंट आवेदन डेट में बदलाव

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 8, 2023, 07:22 PM IST

Bihar Board Exam 10th Compartment Date 2023: बिहार बोर्ड ने बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा अब उम्मीदवार 10 अप्रैल, 2023 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। यहां पर इस संबंध में बिहार बोर्ड की ओर से जारी पूरी जानकारी को चेक कर सकते हैं।

Image

Bihar Board Compartment Exam: बिहार बोर्ड का जरूरी अपडेट, BSEB 10वीं कंपार्टमेंट आवेदन डेट में बदलाव

BSEB, Bihar Board 10th Compartment Application Date Extended: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बीएसईबी की ओर से बिहार कक्षा 10वीं मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदनों की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से जाकर मैट्रिक परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 10 अप्रैल 2023 रखी गई है।

बिहार बोर्ड परीक्षा के जो उम्मीदवार कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए जरूरी अंक हासिल करने में असफल रहे हैं, वे कंपार्टमेंट के लिए आवेदन करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का कार्यक्रम जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा।

How to Apply for Bihar Board Compartment Exam: बिहार 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कैसे करें अप्लाई

बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं

स्टेप 1: सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा आवेदन लिंक को क्लिक करें।

स्टेप 3: दिए गए लिंक पर क्लिक करके जरूरी विवरण को दर्ज करें।

स्टेप 4: इसके बाद बिहार ऑनलाइन कंपार्टमेंट आवेदन को भर दें।

स्टेप 5: बिहार बोर्ड की जरूरी फीस को जमा करें और फाइनल सब्मिशन विकल्प को क्लिक करें।

बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और दिए गए लिंक में अपनी लॉग इन करके अपने क्रेडेंशियल को दर्ज कर सकते हैं।

बीएसईबी कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर उपलब्ध हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article