Bihar Board 10th Matric Result 2024: जारी होने जा रहा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट, यह रहा चेक करने का तरीका

Bihar Board 10th Matric Result 2024 Date Kab Aayega: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च से पहले जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा एसएमएस पर भी नतीजे चेक कर सकेंगे।

Bihar Board 10th Matric Result 2024 Date Kab Aayega: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक एग्जाम का रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा करेंगे। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत सहित अन्य जानकारी भी साझा की जाएगी। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 (BSEB Bihar Board Matric Result 2024) की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

BSEB Bihar Board 10th Result 2024

BSEB Bihar Board 10th Result 2024

Bihar Board 10th Result 2024 Date: मार्च में जारी होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड इससे पहले रिजल्ट की सटीक तारीख और समय का ऐलान करेगा। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते साल की तरह इस साल भी 10वीं के नतीजे 31 मार्च को जारी होंगे। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

End of Feed