BSEB 10th 12th Compartment Result 2026 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने हाई स्कूल यानी कक्षा 10वीं और इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर शाम 4 बजे की गई। बिहार बोर्ड कक्षा 10वी और 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र अब interbiharboard.com, compartment.biharboaronline.org से अपने परिणाम चेक कर पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को उनका रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना है। ऐसे वह अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे और उसे डाउनलोड कर पाएंगे।
कब हुई थी बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा?
बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 2 मई से 6 मई के बीच किया गया था, जबकि कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2 मई से 11 मई तक चली थी। इन दोनों परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की गई, जिसके बाद रिजल्ट की घोषणा आज शाम 4 बजे की जाएगी।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। यदि कोई छात्र इस परीक्षा में भी पासिंग अंक प्राप्त करने में असमर्थ होगा, उसे फेल माना जाएगा। ऐसे छात्र अगले साल आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।
कैसे डाउनलोड करें Bihar Board 10th 12th Compartment रिजल्ट 2026
स्टेप 1 - बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Bihar board 10th Compartment Result 2026 Bihar Board 12th
स्टेप 3 - Compartment Result 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अब नए खुले पेज पर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें और सबमिट कर दें।
स्टेप 5 - अब आपके सामने आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।
स्टेप 6 - छात्र इसे डाउनलोड करें और इसका पीडीएफ भी बनाएं।
कब मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट
कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्रों को उनकी ओरिजनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से 10 से 15 दिन के भीतर मिल जाएगी। इसकी जानकारी उन्हें स्कूल द्वारा दी जाएगी।
