BSE Odisha 10th Supplementary Result 2023, Odisha Board Class 10th Result 2023: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE),ओडिशा ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट (HSC) यानी कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट आज यानी 7 अगस्त को जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in और orissaresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।
Odisha Board 10th Supplementary Result 2023: जुलाई में हुई थी सप्लीमेंट्री परीक्षा
ओडिशा बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई से किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। ओडिशा बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए स्टूडेंट्स को OR10 टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। अब रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा। वहीं, बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
How to Download BSE Odisha 10th Supplementary Result 2023
- ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
BSE Odisha 10th Exam 2023: कब हुई थी 10वीं की मेन परीक्षा
ओडिशा बोर्ड 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 10 मार्च से 20 मार्च तक किया गया था। यह परीक्षा राज्य भर के 3,218 केंद्रों पर हुई थी। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 18 मई को घोषित किए गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
