BSE Odisha 10th Summative Assessment Result 2022: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट (HSC) यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 18 जनवरी 2023 को जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
BSE Odisha 10th Summative Assessment 2022: कब हुई परीक्षा
ओडिशा बोर्ड 10वीं समेटिव असेसमेंट I परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर से 30 नवंबर 2022 तक किया गया था। बोर्ड ने आज परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स नीचे दी गई लिंक से परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वहीं, वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
How to download BSE Odisha 10th Summative Assessment Result 2022
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट के सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद 'DOWNLOAD TR CLASS-X, SUMMATIVE ASSESSMENT – I, 2022-23' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- अब आप रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
BSE Odisha 10th Exam Date 2023: परीक्षा की तारीख जारी
बोर्ड ने हाल ही में 10वीं परीक्षा की तारीख का भी ऐलान किया था। जिसके अनुसार, 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए समेटिव असेसमेंट II का आयोजन 10 मार्च 2023 से 17 मार्च तक किया जाएगा। बता दें कि फॉरमेटिव असेसमेंट III का आयोजन दिसंबर 2022 के तीसरे सप्ताह में कर लिया गया था। जबकि, फॉरमेटिव असेसमेंट IV फरवरी 2023 के दूसरे सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा।
