Bihar Police SI PET Postponed: बड़ी खबर! बिहार पुलिस एसआई पीईटी परीक्षा स्थगित

Bihar Police SI PET, Documents Verification Postponed: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने दारोगा (SI) के पदों पर होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को स्थगित कर दिया है।

Bihar Police SI PET, Documents Verification Postponed: बिहार पुलिस एसआई पीईटी परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Police SI PET Postponed) खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने दारोगा (SI) के पदों पर होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को स्थगित कर (Bihar Police SI Documents Verification Postponed) दिया है। इस बात की जानकारी आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार सरकार के पत्र संख्या-10538, दिनांक-27.08.2026 के आलोक में आयोग के विज्ञापन संख्या-05/2025 के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति हेतु मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक माप परीक्षण आगामी सूचना तक स्थगित रखा जाता है। बता दें परीक्षा के आयोजन की नई तिथि से संबंधित सूचना बाद में प्रकाशित की जाएगी।

Bihar Police SI PET, Documents Verification Postponed

बिहार पुलिस एसआई पीईटी परीक्षा स्थगित

बता दें एक दिन पहले यानी 28 अगस्त 2026, गुरुवार को शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक में पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा की जांच का विषय भी शामिल था। इसके एक दिन बाद यानी 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को पीईटी को स्थगित करने का फैसला आया है।

End of Feed