Bihar Public Service Commission BPSC Teacher Result 2023 (बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा) की घोषणा जल्द करने वाला है। इन रिजल्ट्स को जारी करने की तैयारी कर ली गई है। बिहार लोक सेवा आयोग इस भर्ती अभियान के जरिये राज्य में शिक्षकों के 170461 पदों को भरेगा। एक बार परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर से अपना परिणाम व स्कोर देख सकेंगे।
BPSC TRE Result 2023 Date and Time: बीपीएससी ने स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन इस साल 24 अगस्त से 26 अगस्त तक किया था। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की संख्या देखते हुए परीक्षा को दो पाली में आयोजित किया गया। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3:30 बजे शाम 5:30 बजे तक राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। एक जानकारी के अनुसार, स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम आज 17 अक्टूबर की देर शाम 6 से 10 के बीच में जारी किया जा सकता है।
BPSC TRE Result 2023: Steps to check it when announced
- bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए TRE रिजल्ट लिंक को खोलें।
- अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
- अपने परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की
बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की सभी भाषाओं के लिए 15 अक्टूबर, 2023 को जारी की गई थी। हालांकि आयोग ने टीआरई परिणामों के लिए किसी तारीख या समय की पुष्टि नहीं की है, चूंकि फाइनल आंसर की जारी हो गई है, ऐसे में रिजल्ट को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म होने की उम्मीद है।
