एजुकेशन

BPSC Head Teacher Recruitment 2024: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, अब इस डेट तक करें अप्लाई

BPSC Head Teacher Recruitment 2024: बिहार में प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 10 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

BPSC Head Teacher Recruitment 2024

BPSC Head Teacher Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्रधानाध्यापक (BPSC Head Master Recruitment 2024) और प्रधान शिक्षक (BPSC Head Teacher Recruitment 2024) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक बीपीएससी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 10 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 2 अप्रैल निर्धारित की गई थी।

BPSC Teacher Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के 6061 पद और प्राइमरी स्कूलों में प्रधान शिक्षकों के 40247 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आयोग द्वारा परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान तय समय पर कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for BPSC Head Teacher Recruitment 2024

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • फिर प्रधान शिक्षक भर्ती के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

BPSC Head Teacher Recruitment 2024: कितनी मिलेगी सैलरी

बिहार में प्रधान शिक्षक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 30,500 रुपये महीने प्रारंभिक वेतन मिलेगा। वहीं, प्रधानाध्यापक पदों पर 35000 रुपये महीने सैलरी मिलेगी। योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article