BPSC Teacher Recruitment 2023, BPSC TRE Phase 2 Notification 2023: बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए फिर से खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्कूल टीचर परीक्षा के दूसरे चरण (BPSC Teacher Phase II Recruitment 2023) की संभावित तारीखों का ऐलान करते हुए आज यानी 27 अक्टूबर को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें आवेदन और परीक्षा की तारीख का जिक्र है। अभ्यर्थी यहां और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर बीपीएससी स्कूल टीचर भर्ती 2023 का नोटिस चेक कर सकते हैं।
BPSC Teacher Phase 2 Notice 2023
BPSC TRE Phase 2 Notification 2023: किन पदों पर होगी भर्ती
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इस प्रक्रिया के जरिए मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8 तक) , माध्यमिक विद्यालय( कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग कल्याण के अंतर्गत प्रारंभिक शिक्षक (प्रशिक्षित), माध्यमिक शिक्षक (स्नातक प्रशिक्षित) और उच्च माध्यमिक प्रशिक्षित (स्नातकोतर) शिक्षकों के अलावा प्रधानाध्यापक की भी नियुक्ति की जाएगी।
Bihar Teacher Phase 2 Exam 2023: दिसंबर में होगी परीक्षा
बीपीएससी स्कूल टीचर परीक्षा के दूसरे चरण का नोटिफिकेशन 3 नवंबर को जारी किए जाने की संभावना है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 14 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। वहीं, आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर से 10 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा। जबकि, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किया जा सकता है।
BPSC Teacher Vacancy 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिक्षा विभाग द्वारा दूसरे चरण के लिए 70 हजार रिक्तियां पहले ही तय की जा चुकी हैं। वहीं, पहले चरण में बची हुए 48 हजार रिक्तियों को जोड़ दिया जाए तो यह संख्या लगभग 1 लाख 18 हजार हो जाती है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
BPSC School Teacher Recruitment 2023: कब जारी हुए नतीजे
बिहार स्कूल टीचर परीक्षा का आयोजन इससे पहले 24 अगस्त, 25 अगस्त और 26 अगस्त को दो शिफ्ट में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 1 सितंबर और फाइनल आंसर-की 15 अक्टूबर को जारी कर दी गई थी। जबकि, अलग अलग विषयों का रिजल्ट 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक जारी किया गया। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की वेबसाइट विजिट करते रहें।
