एजुकेशन

Bihar Teacher Recruitment 2023: कल मध्य रात्रि जारी हुआ बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा कट ऑफ से जुड़ा नया नोटिस

Bihar Teacher Cutoff Marks with Cutoff Date 2023: बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती से जुड़ा नया अपडेट आ गया है। अभ्यर्थियों का अंकपत्र (मार्कशीट) गुरुवार मध्य रात्रि को onlinebpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

Image

बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा कट ऑफ

BPSC School Teacher Result 2023, Bihar Teacher Bihar Teacher Cutoff Marks with Cutoff Date 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीती रात बड़ा अपडेट जारी करते हुए शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का अंकपत्र (मार्कशीट) जारी कर दिया, यह अपडेट देर रात आया है, अब उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

जबसे शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी हुआ था, तबसे परीक्षार्थी अपना अंकपत्र देखने की मांग कर रहे थे। खासकर, पिछले तीन दिनों से तो कई अभ्यर्थी गड़बड़ी का आरोप लगाकर बीपीएससी ऑफिस के सामने प्रदर्शन भी कर रहे थे, इन्हीं हालात को देखते हुए बिहार लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों का अंकपत्र (Bihar Teacher Score Card 2023) मध्य रात्रि को जारी कर दिया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए तरीके से अपने अंक पत्र चेक करें।

Bihar Teacher Recruitment Score Card 2023 How to Check

  • सबसे पहले bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर आपको संबंधित लिंक मिल जाएगा, जिस पर क्लिक करने के बाद आपको लॉगइन आईडी और पासवर्ड डालना होगा, इसके बाद आप स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं।

इससे बड़े अपडेट से पहले आयोग ने प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा का कट ऑफ जारी किया था। उच्च माध्यमिक में ईडब्ल्यूएस, ईबीसी समेत अन्य कुछ वर्ग में कट एनए (NA) दिखाया गया था, जिसे लेकर अभ्यर्थियों के सामने पारदर्शिता नहीं थी लेकिन, 26 अक्टूबर शाम बीपीएससी ने नया अपडेट निकालकर सब साफ कर दिया, उसने बताया जिस विषय में अध्यापक के पद खाली रह गए, उनका रिजल्ट सामान्य वर्ग में ही जारी कर दिया गया है। इसलिए ईडब्लूएस समेत कुछ अन्य वर्ग में एनए लिखा हुआ है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article