BPSC Bihar Teacher Recruitment Result 2023: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (BPSC Bihar Teacher Recruitment Result 2023) सूचना है। बिहार लोक सेवा आयोग लगातार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर रहा है। आज यानी 19 अक्टूबर को प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा उर्दू, बांग्ला व उच्चतर माध्यमिक के लिए हिंदी, अंग्रेजी, मैथिली, बंगाली, संस्कृत, उर्दू, इतिहास व मैथेमेटिक्स का रिजल्ट जारी किया (BPSC Teacher Recruitment Result 2023) गया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (BPSC PRT Result 2023) सकते हैं। उम्मीद है कि बाकी विषयों का रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि ऑफिशियल वेबसाइट पर लगातार पैनी नजर बनाए रखें। यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
BPSC Bihar Teacher Recruitment Result 2023 : यहां देखें बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट
बता दें इस बार बिहार शिक्षक के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त, 25 अगस्त और 26 अगस्त 2023 को किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में निर्धारित थी। इसके लिए प्रोविजनल आंसर की 1 सितंबर को जारी किया गया था। जबकि फाइनल आंसर की 15 अक्टूबर 2023 को घोषित हुई थी।
BPSC Bihar Teacher Result 2023: प्राइमरी के कुल 77419 अभ्यर्थी सफल
बीपीएससी प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए कुल 72 हजार 419 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिसमें हिंदी माध्यम के 62653 अभ्यर्थी, उर्दू के 7797 और बांग्ला के 1969 उम्मीदवार शामिल हैं। साथ ही यहां पास होने वाले उम्मीदवारों को जिला आवंटित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।BPSC Bihar Teacher Recruitment Result 2023
- सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BPSC Bihar Teacher Recruitment Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- विषयवार रिजल्ट की मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम दर्ज करें।
- यदि यहां आपका नाम प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
